फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे परिवार पर्रामश केंद्र में काउंसलरों ने पांच परिवारों को समझा-बुझाकर सुलहनामा कराया है। पांचों परिवारों को आगे झगड़ा न करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन परिसर में परिवार पर्रामश केन्द्र में एक दर्जन से अधिक परिवारों को बुलाया गया था। काउंसलरों ने बारी-बारी से समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराते हुए पांच पति-पत्नी में समझौता करा दिया। केन्द्र में आए कई परिवारों का समझौता नही हो सका। उन्हें आगे की तारीख दी गई। समझौता कराए गए पांचों परिवारों को हंसी खुशी से रवाना किया है। इस मौके पर महिला आरक्षी बबली, संतोष, सीमा, कविता, काउंसलर प्रदीप शर्मा, राहुल उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।
फिरोजाबाद: परिवार पर्रामश केंद्र में पांच जोड़ों का कराया सुलहनामा

