फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में थाना अरांव पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटे गए 12 हजार 830 नगद, एक मारूती कार, कागजात बरामद हुए है।
एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि थाना प्रभारी अरांव ऋषि कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे तभी मुखविर ने सूचना दी कि दो लुटेरें कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने छापा मारकर आलोक कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी सूरतपुर थाना अमापुर जिला कासगंज, जितेन्द्र पुत्र तिरमल सिंह निवासी अलीपुर थाना अमापुर जिला कासगंज को गिरफ्तार किया है। लुटेरों का एक साथी उमेश पुत्र छोटेलाल निवासी शफीपुर थाना एका फरार हो गया है।
पुलिस ने लुटेरों के पास से एक स्फ्टि कार, 12 हजार 830 नगद, बोटर कार्ड आदि सामान बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने पांच फरवरी को चार लोगो को पकड़कर उनसे कार, 35 हजार 600 नगद व अन्य सामान लूटा था। जिसकी रिपोर्ट हरेन्द्र कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी रौहटा थाना कंकरखेड़ा मेरठ दर्ज कराई थी।

