फिरोजाबाद: हत्या में वांछित अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद: हत्या में वांछित अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद। गश्ती पुलिस दल ने हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे सौरभ पुत्र रामकिशन निवासी जिजोंली थाना मक्खनपुर को नई बस्ती अलीगढ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सौरभ बालक की हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहा था। इसमें राजेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। थानाध्यक्ष नारखी राकेश कुमार गिरी ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान नारखी कोटला मार्ग पर टावर के पास से अभियुक्त प्रदीप पुत्र रमेश नाथ निवासी नगला नेक थाना नारखी को एक तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।