शिकोहाबाद: भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं, तो अपने बच्चों को गीता और रामायण का पाठ करना होगा-देवकी नंदन ठाकुर

-सनातन को नीचा दिखाने के लिए ब्राह्मण, साधु संतों का कर रहे अपमान

शिकोहाबाद: भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं, तो अपने बच्चों को गीता और रामायण का पाठ करना होगा-देवकी नंदन ठाकुर

शिकोहाबाद। विशाल हिंदू सम्मेलन नगर के नारायण इंटर कालेज के ग्राउंड में रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि व वक्ता प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने हिंदूओ को एकजुट होने, सनातन को बचाने, देश को बचाने और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजकल सोची समझी रणनीति के तहत ब्राह्मण, साधु संतों को गाली दी जा रही है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। जिससे सनातन कमजोर हो और फिर वह लोग अपने मकसद में कामयाब हो जाएं। लोग इसी की आढ़ में धर्मांतरण का खेल खेल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने गाउंड में जुटी भीड़ से मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि एवं मंदिर को बनवाने का समर्थन मांगा।

रविवार को दोपहर एक 1.40 बजे देवकी नंदन ठाकुर नारायण इंटर कालेज के मैदान में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे। यहां सर्वप्रथम उन्होंने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया और फिर मंच पर पहुंचे। महाराज श्री का कई संगठन के लोगों ने प्रतीक चिंह और पटका पहना कर स्वागत किया। महाराज श्री ने मंच को थामते ही अपनी बात की शुरुआत जयश्रीराम के उदघोष के साथ की। उन्होंने कहा कि आपकी आवाज पाकिस्तान तक नहीं पहुंचे, लेकिन बंगलादेश तक पहुंच जानी चाहिए। सांप से ज्यादा खतरनाक सपोला हो जाता है।

उन्होंने मैदान में बैठी जनता से कहा कि अगर आप लोग भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं, तो खुद और अपने बच्चों को गीता और रामायण का पाठ करना होगा। माथे पर तिलक लगाना होगा। अपने बच्चों को एसे स्कूलों में ना भेजें, जहां हमारे बच्चों को तिलक लगाने और कलावा बांधने से रोका जाता हो। महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को कमजोर करने के लिए षणयंत्र रजा जा रहा है। इसके लिए ब्राह्मण, साधु संतो को गालियां देने में लगे हैं, जिससे यह लोग आपस में बंट जाए और कमजोर हो जाए। जब हम कमजोर होंगे और जातियों में बंटेंगे तो यह लोग आसानी से धर्मांतरण कर सकेंगे।

महाराज श्री ने एक फिल्म का नाम लेकर कहा कि इस फिल्म में छोटी बच्चियों के साथ अमेरिका के धनवान बिल गेट्स का नाम लेते हुए कहा कि एसे लोग कितने गिरे हुए हैं। उस फिल्म में इंगलैंड के राजकुमार का भी नाम है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को धनवान बनाने की शिक्षा ना दें। उन्हें संस्कार और चरित्रवान बनाएं। हमारा देश चरित्र की पूजा करता है धनवान की नहीं। उन्होंने कहा कि रावण का चरित्र खराब था इस लिए उसे नहीं पूजा जाता है, जबकि भगवान राम का चरित्र अच्छा था, इस लिए हम उन्हें पूजते हैं। पश्चिमी सभ्यता के लोग रावण की पूजा करते हैं।

 महाराज ने कहा कि एक ब्राह्मण ने एक फिल्म बनाई है। जिसका शीर्षक है घूंस खोर पंडित। उन्होंने कहा कि मुझे एसे व्यक्ति को ब्राह्मण कहते हुए शर्म आती है। उन्होंने ब्राह्मण समाज से आग्रह किया कि एसे व्यक्ति का समाज से बहिष्कार करना चाहिए। इससे पूर्व डा. रजनी यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार डेयरी के स्वामी अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।