फिरोजाबाद। जन कल्याण विकास समिति, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से पर्यावरण जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये।
नगर निगम के जीवाराम हॉल में आयोजित संगोष्ठी में स्वास्थ्य निरीक्षक विपिन पांडे ने कहा प्लास्टिक अपशिष्ट पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इसे नदी, नालों में खुले में निस्तारित ना करें, ना ही जलाएं। हम सभी अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने मंें अपनी सहभागिता प्रदान करे। स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज कुमार ने पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनानें के लिए प्रेरित किया।
सचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए अपने वाहनों की सही जांच करानी चाहिए। चौराहा पर वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने हेतु लाल सिंगल पर अपने वाहन के इंजन को बंद कर देना चाहिए। पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करे। संगोष्ठी में विपिन पांडे, दिनेश कुमार, पार्षद मनोज शंखवार, प्रमोद कुमार, राहुल शर्मा, शालिनी, विजय भारद्वाज, आशीष गुप्ता, विजय आदि मौजूद रहे।

