शिकोहाबाद। नगर के मेलावाला बाग स्थित ब्लूमिंग बड्स सीनियर सैकेंड्री स्कूल में हवन पूजन के बाद इंटर की परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने शुभकामनाएं दीं।
सर्वप्रथम वेद मंत्रोंच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने आहूति दी। इस दौरान सभी बच्चों ने अपनी सफलता की कामना की। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक राज पचौरी और प्रधानाचार्या सुमनलता पचौरी ने इंटर की परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों को पहले परीक्षा के कुछ टिप्श दिए। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि पेपर मिलने पर वह घबराएं नहीं।
स्वस्थ मन से पहले पेपर को पढ़ें और फिर निर्णय लें जो अच्छी तरह से प्रश्न हल हो सकते हैं उन्हें करें और बाद में जटिल प्रश्नों को हल करें। इसके बाद सभी परीक्षार्थियों को जूनियर बच्चों ने तिलक लगा कर और उपहरा देकर विदा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

