फिरोजाबाद: बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने 45 कन्याओं का कराया विवाह

फिरोजाबाद: बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने 45 कन्याओं का कराया विवाह

फिरोजाबाद। फुलौरा दौज पर सामाजिक संगठनों द्वारा सर्व धर्म सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो जोड़ो ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। अतिथियों ने वर-वधु को दाम्पत्य जीवन में सुखी रहने का आर्शीवाद प्रदान किया। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा राधाकृष्ण गार्डन में 45 जोड़ो विवाह कराया गया। जिसमें अतिथियों ने वर-वधुओं को आर्शीवाद प्रदान कर दाम्पत्य जीवन सुखी रहने की कामना की। समिति अध्यक्ष बंटू कुशवाह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से फिजूल खर्चो में बचत होती है। इस अवसर रामदास महाराज, मनोज कुशवाह, प्रेमप्रकाश कुशवाह, जयप्रकाश कुशवाह, रामू राठौर, अरविंद गौतम, धर्मेन्द्र कुशवाह, विपिन कुशवाह, मदन मोहन कुशवाह, अभिषेक कुशवाह आदि रहे।