फिरोजाबाद: बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने कन्याओं को गृहस्थी का सामान किया वितरण

फिरोजाबाद: बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने कन्याओं को गृहस्थी का सामान किया वितरण

फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा 19 फरवरी फुलौरा दौज पर सर्व धर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लगभग 45 कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। शुक्रवार को समिति संस्थापक बंटू कुशवाह ने राधाकृष्णा गार्डन में कन्याओं के गृहस्थी में उपयोग होने वाले सामानों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा शादी विवाह में होने वाली फिजूल खर्चो को रोकने के लिए वर्ष में चार बार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमें गरीब कन्याओं का गृहस्थी का सामान देकर पूरी रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया जाता है। इस दौरान मनोज कुमार, जयप्रकाश, डॉ रामू सिंह राठौर, शास्त्री गोपाल बृजवासी, अमित गुप्ता, अरविंद गौतम, करन राठौर आदि मौजूद रहे।