फिरोजाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने बाबा नीम करोरी महाराज के जन्मोत्सव पर वैंदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करते हुए उनके जीवन पर आधारित संदेश पर निर्मित कॉफी टेबल बुक पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी।
बाबा नीम करोरी महाराज के जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर में गुरूवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुचे। पूजा अर्चना के बाद बाबा जी के परिजनों से भेंट की। श्रीपाठक ने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि पूरे प्रदेश के लोग नीम करोरी बाबा के आर्शीवाद से सुखी हो और विकास के पथ पर सदैव अग्रसर रहे।
बाबा का ध्यान संकटहरण करता है, परेशान जनमानस को रास्ता दिखाता है, बाबा के वचन सनातन संस्कृति को प्रगाढ़ बनाने का काम कर रहे है, यही कारण है कि आज उनकी ख्याति देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में है। ऐप्पल के मालिक से लेकर आम जनमानस के हृदय मे बाबा निवास करते है और उनके संकट का हरण करते है।
बाबा के आर्शीवाद से सनातन संस्कृति का ध्वज पूरे विश्व में लहरा रहा है, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जगदीश भटेले मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि एसआईआर पर विपक्ष जो सत्ता पक्ष पर आरोप लगा रहा है, वह हार का कारण है। बिहार में एसआईआर लागू होने के बाद प्रदेश में ऐसा कोई मतदाता नहीं मिला, जिसने कहा कि हमारा वोट कट गया है।
बिहार की जनता ने जंगलराज के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जीत परचम लहराया है। पश्चिम बंगाल हो, उत्तर प्रदेश हम दोनों जगहों पर प्रचण्ड बहुमत सरकार बनाएंगे। पश्चिम बंगाल में पिछली बार हम बहुत कम सीटो से हारे थे। अबकी बार भाजपा की ही सरकार बनेगी।
एसआईआर से अवैध घुसपेटिऐं देश छोड़कर भाग रहे है। वहीं अफवाह फैला रहे है कि सरकार घुसपेटियों को निकाल रही है। आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा पुन सरकार बनाकर विपक्षियों को करारा जबाब देगी।

