फिरोजाबाद: बाजरा और धान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

-लक्ष्य को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद: बाजरा और धान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने अधीनस्थों के साथ नवीन मंडी स्थल सिरसागंज, टीपीडी के सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपर जिलाधिकारी विशु राजा के साथ नवीन मंडी परिषद सिरसागंज स्थित बाजरा क्रय केंद्र और धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ईपीओपी मशीन, मॉश्चराइजर रीडर को भी देखा। मॉश्चराइजर बाजरा में 13 से कम और धान में 17 से कम पाया गया, जो मानक के अनुरूप है। यहां पर अब तक 22 किसानों से 1688 कुंटल बाजारा खरीद हुई है, जबकि तीन किसानों से 200 कुंटल धान खरीदा गया है।

बाजारा और धान के खरीद की गति को बढ़ाया जाने के निर्देश देकर लक्ष्य के अनुरूप किसानों से क्रय किया जाए।  इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद, सिरसागंज सीमान्तर्गत ग्राम सिरसागंज में गाटा सं. 3863 में 50 टीपीडी के सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट हेतु चयनित भूमि को देखा। प्लान्ट स्थापित किये जाने हेतु भूमि उपयुक्त नही पायी गई।