फिरोजाबाद: बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ आत्मनिर्भर बनाना है-नीतू चपराना

-महिला थाना प्रभारी ने मिशन शक्ति के उद्देश्य पर डाला प्रकाश, छात्राओं को किया जागरूक

फिरोजाबाद: बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ आत्मनिर्भर बनाना है-नीतू चपराना

फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सशक्त नारी सशक्त समाज अभियान के अंतर्गत कोमल फाउंडेशन एवं उत्तर प्रदेश कोलिशन टू एम्पॉवर गर्ल्स (यूपीसीईजी) के सहयोग से कमला नेहरू चंद्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को सशक्त बनाना, उन्हें समान अवसर दिलाना और समाज में उनकी भूमिका को मजबूती से स्थापित करना रहा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि हर बालिका को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर मिलें ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके। महिला कल्याण विभाग द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के हितार्थ हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

मिशन शक्ति की नोडल कल्पना राजौरिया, थाना उत्तर की महिला उप निरीक्षक नीतू चपराना ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। घरेलू हिंसा, बाल विवाह, व्यक्तिगत स्वच्छता और साइबर अपराध जैसे गंभीर विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।

प्रधानाचार्य अमित जैन, थाना उत्तर की महिला उपनिरीक्षक मानसी, कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया, उपनिरीक्षक जसवंत साहू ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ समाज में अपनी पहचान बनाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से गीता शर्मा, कोमल फाउंडेशन के अनिल कुमार वर्मा, तान्या सिंह, भावना राठौर, रोहित शंखवार, योगेंद्र यादव, कृष्णवीर यादव आदि मौजूद रहे।