फिरोजाबाद: भगवान महावीर स्वामी का लाडू 21 को चढाया जाएगा

-जैन समाज लाडू के साथ मनाएगें दीपावली पर्व

फिरोजाबाद: भगवान महावीर स्वामी का लाडू 21 को चढाया जाएगा

फिरोजाबाद। दिगंबर जैन युवा संघर्ष समिति द्वारा महावीर स्वामी का लाडू 21 अक्टूबर को विभिन्न जैन मंदिरों में चढाया जाएगा। जैन समाज इसी दिन दीपावली पर्व मनाएगा। शाम को दीप मालिका होगी।

समिति की बैठक में अध्यक्ष संजय जैन पीआरओं ने कहा कि दीपावली पर्व 21 अक्टूबर को जैन समाज द्वारा मनाया जाएगा। अमावस्या के दिन भगवान महावीर स्वामी ने ब्रह्म मुहूर्त में मोक्ष प्राप्त किया था। और इस बार अमावस्या 21 अक्टूबर को प्रातः काल में है, इसलिए दीपावली पर्व 21 को मनाया जाएगा। द्विवार्षिक चुनाव और नव वर्ष समारोह के बारे में भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक से दिनेश जैन चच्चू ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीपी, मयंक जैन, सुनील जैन रैमजा, धीरेश जैन, संजय जैन, देवेन्द्र जैन सौरभ जैन, आदीश जैन, विजय जैन एड, कुलदीप मिततल एड आदि मौजूद रहे।