फिरोजाबाद: भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति की कार्यकारिणी गठित

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश यादव लल्ला ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें हरेन्द्र यादव को महामंत्री, पंकज यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा जितेंद्र यादव, हरी कृपा, डाॅ तेजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, राहुल यादव एड., कृष्णकांत यादव, राजेंद्र यादव को उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र यादव, अभिषेक यादव, प्रशांत यादव, वीकेश यादव को सचिव, श्याम सिंह यादव, राधेश्याम यादव, अशोक यादव, बृजेश यादव, सुभाष यादव, भूरी सिंह यादव, एमएस रामवीर सिंह यादव, छोटे सिंह यादव, रामनाथ यादव, अनवर सिंह यादव, अतुल यादव को संरक्षक बनाया है।