फिरोजाबाद: भाजपा चलायेंगी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम

फिरोजाबाद। आगामी सेवा पखवाड़ा, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विधान परिषद चुनाव, अनुसूचित जाति युवा संवाद, स्वदेशी जन जागरण कार्ययोजना के निमित्त कार्यशाला का आयोजन मोढ़ा कनेटा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की । 

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर को 75 वें जन्मदिन दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जायेगा। कार्यशाला संगठन की शक्ति और सेवा भावना को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली है। विधान परिषद शिक्षक, स्नातक चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं व जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों  द्वारा सक्रिय रूप से रहकर स्नातक व शिक्षकगर्णों के वोट बनाने का कार्य किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर जिले के प्रत्येक सीएचसी व पीएसी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किये जायेंगे। 18 सितंबर को प्रदर्शनी व प्रबुद्ध वर्गों से संवाद कार्यक्रम, 21 सितम्बर को मैराथन दौड़, 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर जिले प्रत्येक बूथ पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया जाएगा। 25 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक जिले में वोकल फॉर लोकल (स्वदेशी मेला) आयोजित किये जायेंगे।

27 व 28 सितंबर को दिव्यांगजनों व वरिष्ठ अतिथियों को सम्मानित किया जायेगा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर जिले के प्रत्येक बूथ पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी अभियान के लिए जिले व मण्डल स्तर पर संयोजक व सह संयोजक बनाएं गए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, सुमन चतुर्वेदी, हरिओम यादव, रामगोपाल पप्पू लोधी, मोहनदेव शंखवार, शिवसिंह चक, हनुमंत सिंह बघेल, डॉ अमित गुप्ता, डॉ सत्यपाल सिंह राजपूत,  शशीकला यादव, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।