फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष ने नव चयनित मुख्य सेविकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

फिरोजाबाद। विकास भवन सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष ने नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र पाकर मुख्य सेविकाओं को चेहरे खुशी से खिल उठे।  

लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा गया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मोहिनी, पुष्पा, कंचन जैन, किरण राजपूत, शैलजा, दीपिका, प्रीति, प्रिया सिंह, अनिता कुमारी, राधा, दीप ज्योति दीक्षित, अर्चना, सुमिल सहित 13 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले की अपेक्षा अब नियुक्तियों में पारदर्शिता बढ़ती जा रही है, बिना भेदभाव के योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है। परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मैं नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को बधाई देता हूं और यह आशा करता हूं कि उन्हें जो जिम्मेदारियां मिलने जा रही हैं। उनका निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेगी। 

महिला कल्याण विभाग से मिशन शक्ति हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा द्वारा समस्त मातृशक्ति को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला उत्पीड़न एवं महिला हेल्पलाइन 181 पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अराँव कमलेश राजपूत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, डीसी मनरेगा आदि अधिकारी गण उपस्थित रहे