फिरोजाबाद। जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से मिला और जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाऐं दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामगोपाल लोधी पप्पू के साथ भाजपाई लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री के आवास कालीदास मार्ग पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकत हुई। फिरोजाबाद में निर्मित कांच के गणेश लक्ष्मी और हनुमान जी की प्रतिमा भेंट करते हुये दीपावली की शुभकामनाऐं दी।
जिले में विकास कार्य कराने की मांग करते हुए जनता को लाभान्वित करने आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल में हनुमन्त सिंह बघेल जिला उपाध्यक्ष, डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, आकाश शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, राहुल लोधी आदि मौजूद रहे।