फिरोजाबाद: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष मुन्नी देवी के नेतृत्व में सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने मोढ़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध किया। 

महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर एवं महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष मुन्नी देवी ने कहा कि राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के बारे में जिस तरीके से अपशब्द कहे गए हैं। यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है, कांग्रेस अब मुद्दों की राजनीति करने में विफल हो चुकी है।

विरोध प्रदर्शन के अवसर पर डॉ मधुरिमा गुप्ता, राम लड़ेंती लकी, केके गांधी, अनुपम शर्मा, दुर्गेश यादव, आकृति सहयोगी, सरिका गुप्ता, गुड्डी देवी, सावित्री देवी, मनोरमा, राधेश्याम यादव, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, योगेंद्र बाबा, देशदीपक गुप्ता राजा, सतवीर गुर्जर आदि कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।