फिरोजाबाद। संत बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर एक्शन गोष्ठी का आयोजन संत गाडगे पार्क सुहाग नगर में किया गया। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, सदर विधायक मनीष असीज़ा ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामनरेश कटारा, गौतम कुशवाहा, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता शालू, मनीष राठौर, अशोक राठौर, पार्षद सुनील मिश्रा, नरेश शर्मा, करण राठौर, योगेंद्र तोमर, लाखन सिंह कुशवाह, अनुपम शर्मा, आकृति सहयोगी आदि मौजूद रहे।

