फिरोजाबाद। गुरू पूर्णिमा के अवसर भाजपा महानगर द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में जाकर गुरूओं को सम्मान किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के मंदिरों में जाकर महंत एवं गुरूओं का माला पहनाकर, शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया। साथ ही गुरूओं का आर्शीवाद भी प्राप्त किया। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर एवं सदर विधायक मनीष असीजा ने बड़े हनुमान मंदिर के महंत पं. जगजीवन राम इंदु गुरू जी को अंग वस्त्र पहनाकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री राधेश्याम यादव, आनंद अग्रवाल, रामरेश कटारा, अश्वनी भारद्वाज, श्याम सिंह यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित तिवारी, विवेक अग्रवाल, हरिओम वर्मा पार्षद, नरेश शर्मा, आशीष दिवाकर, प्रमोद राजोरिया, प्रमोद बघेल, नमन बंसल, राजकुमार छिब्बर, केके गांधी, राम लढे़ती लकी, अनुपम शर्मा, गौतम कुशवाहा, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू आदि मौजूद रहे।