फिरोजाबाद: भाजपाईयों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत महानगर के 9 मंडलों में कुल 2700 पौधे रोपित किए गए। .

बुधवार को कावेरी कुंज हिमायूंपुर पर पश्चिम मंडल में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने कार्यकर्ताओं के संग पौधारोपण कर मानवता की सुरक्षा के लिए पर्यावरण के संवर्धन और संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।

सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे और आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं। वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं, उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री राधेश्याम यादव, विवेक अग्रवाल, आशीष यादव, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, मनीष बाबू गुप्ता, पिंकी चक, पार्षद श्याम सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, चेतराम यादव, भूरी सिंह राठौड़ पार्षद, धर्मपाल, मंडल महामंत्री अशोक राठौर, करन राठौर, मंडल उपाध्यक्ष बृजभूषण प्रजापति, रजत राठौर, रामगोपाल शर्मा, अमन यादव, अर्चित गुप्ता, सावित्री देवी, गुड्डी देवी आदि लोग मौजूद रहे।