-मां राजराजेश्वरी कैला देवी शयन सेवक भक्त मंडल ने 108 कन्या लागुरो का पूजन कर, भडारे का हुआ आयोजन
फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी कैला मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में मॉ भगवती को पोशाक धारण कराकर, छप्पन भोग के दर्शन, फूल बंगला सजाया गया। 108 कन्या लागुरों को भोजन कराकर विशाल भंडार हुआ। जिसमें दूर दराज से आएं भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
मां राजराजेश्वरी कैला देवी शयन सेवक भक्त मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुरूवार को प्रात मॉ भगवती की पोशाक पहनाई गई। फूल बंगला सजाकर, 56 भोग लगाएं गए। भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। दोपहर में हवन यज्ञ के साथ 108 कन्या लागुरों को भोजन कराकर, भंडार हुआ। जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा।