फिरोजाबाद। दानवीर भामाशाह की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। भामाशाह ने अपने जीवन काल में महत्वपूर्ण कार्य किए थे। जयंती पर व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर व्यापारी भामाशाह जयंती, व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी भामाशाह ने अपने जीवन में सेवा कार्य किए थे।
रुपया, सोना दान उस समय किया था जब मुगल काल समय में महाराणा प्रताप से युद्ध चल रहा था। हम सभी लोगों को उनकी राह पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर कौशल किशोर उपाध्याय, दुष्यंत यादव, विजय भंबानी, दिनेश यादव, सुधीर चक्र, संजीव यादव, बबलू चैधरी, समीर अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।