फिरोजाबाद: भारत की जीत के लिए बच्चों ने किया हवन

फिरोजाबाद: भारत की जीत के लिए बच्चों ने किया हवन

फिरोजाबाद। भारत पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मुकाबले में जीत के लिए छात्र-छात्राओं ने हवन यज्ञ कर भगवान से प्रार्थना की। बच्चों में इंडिया के जीत के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया। 

मनोहर सिंह क्रिकेट अकादमी में भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबले से पूर्व देश की जीत की कामना को लेकर हवन का आयोजन किया गया। अकादमी के नन्हे खिलाड़ियों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण करते हुए हवन किया। भारत माता की जय, “इंडिया जीतेगा, जीतेगा” के जोशीले नारे लगाए। इस दौरान खिलाड़ियों और उपस्थितजनों ने टीम इंडिया की शानदार जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की।

कोच पावन शर्मा ने विश्वास जताते हुए कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है और वह पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराएगी। इस अवसर पर अकादमी के खिलाड़ी रुद्राक्ष उपाध्याय, मनीष भदोरिया, अभी कुमार, आयुष बघेल, विग्नेश यादव, आर्यन बघेल, मोहित चौधरी, आयुष्मान चौहान, कृष्ण यादव, यश कुमार आदि मौजूद रहे।