फिरोजाबाद: भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री का प्रभारी बनने पर हुआ स्वागत

-रामपाल सिंह यादव बने फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद व एटा के प्रभारी

फिरोजाबाद। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेशाध्यक्ष अंकुर सिंह की सहमति से उत्तर प्रदेश सशक्तिकरण अभियान प्रभारियों की घोषणा की गई है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री रामपाल सिंह यादव को तीन जिलों का प्रभारी बनाने पर फूलमालाओं से स्वागत किया।

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अंकुर सिंह की सहमति से तमाम जिलों के लिए उत्तर प्रदेश सशक्तिकरण अभियान प्रभारियों की घोषणा की गई है। जिसमें महासंघ के प्रदेश महामंत्री रामपाल सिंह यादव को फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद व एटा का प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को प्रभारी रामपाल सिंह यादव का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा मुझे जो प्यार दिया गया है, मैं उसका सदैव ऋणी रहूंगा। आपके हक की आवाज को बुलंद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। स्वागत करने वालों के नाम अजोरादित्य सिंह यादव अध्यक्ष, मुन्ना मिश्रा, राजीव शर्मा, गौरव चक्र, हरेंद्र शाक्य, सुनील शर्मा, इत्यादि उपस्थित रहे।