फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 44 वाॅ राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के रंगभवन संसद मार्ग में होने जा रहा है। जिसमें फिरोजाबाद के व्यापारी प्रतिभाग करेंगे।
फिरोजाबाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने होटल तुलसी पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 44 वाॅ राष्ट्रीय अधिवेशन तीन अगस्त को दिल्ली के रंगभवन संसद मार्ग में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री मुकुन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में होने जा रहा है। जिसमे संपूर्ण देश के सभी प्रांत के व्यापारी प्रतिभाग करेंगे।
राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। इस कार्यक्रम में फिरोजाबाद जिले से भी सैकड़ो व्यापारी भामाशाह तीन अगस्त को सुबह 6 बजे से आगरा गेट से गड़ियों के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप कौशिक भी व्यापारियों के साथ जायेंगे।
वार्ता के दौरान कौशल किशोर उपाध्याय, रामबाबू झां, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, पवन दीक्षित, नवीन उपाध्याय, शुभम राजपूत, देशदीपक यादव, विजय, अमित वाष्र्णेय, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।