फिरोजाबाद: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी संवाद सम्मेलन नौ को

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी संवाद सम्मेलन नौ सितम्बर को गर्ग होटल में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के व्यापारियों के साथ-साथ देश व प्रदेश के प्रमुख व्यापारी नेता व अधिकारी शिरक्त करेंगे। 

प्रदेश मंत्री सुनील पैगोरिया एवं जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने बताया कि व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह, डीआईजी शैलेश पांडे आदि की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी।

व्यापारी संवाद सम्मेलन में जनपद के जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित सहित अन्य कई अधिकारी भी उपस्थि रहेगे। संगठन के पदाधिकारियो ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य व्यापारी में आने वाली कठिनाईयों को उच्चधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।

वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी, सचिन वर्मा, नीलेश जैन, राजा गुप्ता, मनीष दिवाकर, सौरभ अग्रवाल, ज्ञानेंद्र सिंह चैहान, राज यादव, उदय गुप्ता, समर्थ अग्रवाल, मनोज शर्मा, मघेंन्द्र उर्फ पिंकी आदि मौजूद रहे।