फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी संवाद सम्मेलन होटल गर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप विधान परिषद सदस्य आगरा विजय शिवहरे, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों का फूलों का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार व्यापारियों के लिए हित में कार्य कर रही है। जनपद में जीएसटी कम करने से व्यापारियों के साथ जनता को भी लाभ मिलेगा। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान कराने का आश्वासन दिया।
वहीं एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों से संवाद कर उन्हें पूर्ण सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया। प्रदेश मंत्री सुनील पैगोरिया, जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य व्यापारी में आने वाली कठिनाईयों को उच्चधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास किया गया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी, सचिन वर्मा, नीलेश जैन, राजा गुप्ता, मनीष दिवाकर, सौरभ अग्रवाल, ज्ञानेंद्र सिंह चैहान, राज यादव, उदय गुप्ता, समर्थ अग्रवाल, मनोज शर्मा, मघेंन्द्र उर्फ पिंकी, मनोज शर्मा, अनुपम शर्मा, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद आदि व्यापारी मौजूद रहे।