फिरोजाबाद: भाविप प्रधान शाखा के पदाधिकारियों ने भामाशाह पार्क में रोपे पौधे

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद प्रधान शाखा के पदाघिकारियों ने विभव नगर स्थित भामाशाह पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कई प्रजातियों के पौधे रोपे गये। कार्यक्रम मे संस्था अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष यश गर्ग के साथ प्रांतीय गतिविधि संयोजन पर्यावरण पुष्पेंद्र गोयल, जिला समन्वय दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मुरारी अग्रवाल अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, आकाश बंसल, आशुतोष अग्रवाल, आरती अग्रवाल, सुहानी गर्ग, शिल्पी बंसल आदि मौजूद रहे। 

 ’