फिरोजाबाद: बिरसा मुडा की जयंती पर हुई विचार गोष्ठी

फिरोजाबाद: बिरसा मुडा की जयंती पर हुई विचार गोष्ठी

फिरोजाबाद। द्रविण जनकल्याण महासभा आदिवासी जनजाति के महानायक बिरसा मुडा की 150 वी जन्म जयंती के उपलक्ष में एक विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष खत्येंद्र बौद्ध के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज की अध्यक्षता में बिरसा मुडा की जयंती मनाई गई। जिसमें समाजसेवी धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम उनके बताए गए रास्ते पर चलकर समाज पर हो रही शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी।

कार्यक्रम का संचालन उदयवीर सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ जफर आलम, रामगोपाल राठौर, राम खिलाड़ी वाल्मीकि, महेंद्र सिंह बौद्ध, डॉ बांकेलाल, डॉ केसी गौतम, राजकुमार, बच्चू सिंह, निशा राय, सुलेखा बघेल आदि मौजूद रहे।