फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विश्वविद्यालय में 89 वां महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाबा अमरनाथ की झांकी सजाई गई। महापौर कामिनी राठौर, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, डॉ प्रभास्कर राय, सरिता दीदी ने शिव परिवार की आरती उताकर झांकी का शुभारम्भ किा। बाबा अमरनाथ की गुफा बनाई गई। सरिता दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव ही वास्तव में सबके सच्चे कल्याणकारी हैं। नारी जब परमात्मा शिव से जुडती है तो शिव शक्ति बन जाती है। परमात्मा ने आकर नारी का सम्मान बढाया है, इसलिए हमें भी महिलाओं का मान बढ़ाना है। इस दौरान नीरज पटेल, दिनेश उपाध्याय, ध्रुव कुमार आचार्य, राकेश गोयल, कमलेश सचदेवा, नीरू अरोरा आदि मौजूद रहे।

