फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा चलाएंगी सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत की एक बैठक रामलीला मैदान स्थित महर्षि भगवान परशुराम शिविर कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। साथ ही शोभायात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ, अध्यक्ष पंडित तरुण उपाध्याय, महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश वशिष्ठ आदि पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

उन्होंने कहा कि जिला ब्राह्मण महासभा जिले में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें 5 साल के लिए जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत की सदस्यता मिलेगी। वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा और युवक एवं युवतियों के विवाह का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष पंडित सीताराम शर्मा ने कहा की पूरे जनपद में सदस्यता अभियान चलाकर ब्राह्मण बंधुओ को संगठन से जोड़ा जाएगा।

बैठक में महामंत्री दिनेश वशिष्ठ, संगठन मंत्री विकास दुबे, अंकेक्षक संजय पाराशर लंकेश, माहिला अध्यक्ष मिथिलेश वशिष्ठ शशि, महानगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान, शोभायात्रा अध्यक्ष तरुण उपाध्याय, मधुरिमा वशिष्ठ, लक्ष्मण तिवारी, सुनील वशिष्ठ, योगेंद्र मोहन शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, मुकेश गॉड, ललित श्रोत्रीय, कमला शर्मा, साधना शर्मा, प्रीति शर्मा, आशीष दीक्षित, राघवेंद्र शर्मा टैनी, संजय शर्मा, अरुण शर्मा, अश्वनी शर्मा, राकेश राजोरिया, प्रशांत शर्मा कान्हा, श्याम भरद्वाज आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।