फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की अनोखी पहल

-गरीब व जरूरतमंद बहनों को रक्षाबंधन से पूर्व राखी सूत्र बांधकर बनाया जायेगा सशक्त

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज लेबर कॉलोनी स्थित रामलीला मंदिर प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गरीब व जरूरतमंद बहनों को इस बार रक्षाबंधन से पूर्व राखी सूत्र बांधकर उन्हें सशक्त और प्रेरित किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष रिचा दीक्षित ने संगठन का विस्तार करते हुए स्वाति भारद्वाज को युवा महानगर अध्यक्ष एवं तनु रावत को नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला व पट्टिका पहनाकर सभी ब्राह्मण महिलाओं ने स्वागत किया और संगठन से जुड़ने पर आभार जताया।

इस अवसर पर संरक्षक मधुरिमा वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष मिथलेश शर्मा, जिला महानगर अध्यक्ष रिचा दीक्षित, युवा अध्यक्ष रीना शर्मा, गीता शर्मा, लता शर्मा, मंजू भारद्वाज, रमा त्रिपाठी, सुनीता भारद्वाज, कीर्ति शर्मा, प्रतिभा वशिष्ठ, राखी भारद्वाज, शिल्पी भारद्वाज समेत दर्जनों ब्राह्मण महिलाएं मौजूद रहीं।