फिरोजाबाद: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.....

देवी जागरण में झांकियों की प्रस्तुति देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध 

फिरोजाबाद: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.....

फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी कैला देवी के देवी जागरण में कलाकारों ने मां की भेंटे सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगराते में झाकियों की प्रस्तुति दी गई। जगदाती पहाड़ों वाली मां मेरी बिगड़ी बनाने आ जाओ भजन सुनकर भक्तजन पांडाल में झूमने लगे। 

देवी जागरण का आयोजन हनुमानगढ़ स्थित बीआरएम वर्ल्ड स्कूल में किया गया। जागरण का शुभारंभ कैला देवी राजस्थान के भक्त हरिओम शर्मा ने विधि विधान से पूजन कराकर किया। कलाकारों ने मां का गुड़गान करते हुए कहा कि चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, रण में कूद पड़ी मां काली के भजनों को सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

पार्टी द्वारा मां काली की झांकी, राधा कृष्ण, शिव पार्वती की झांकी को देखने के भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। देवी जागरण में रीतेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, क्रिश अग्रवाल, कृष्ण गोपाल शर्मा, हरि बाबू, राहुल कुुमार, आनंद अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, विकास श्रीवास्तव, आनंद तोमर, अनिल परिहार, भूरा, अनुपम शर्मा, विनोद माहेश्वरी, लकी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।