फिरोजाबाद: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चकबंदी विभाग की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हुआ सम्पन्न

फिरोजाबाद। उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चकबंदी विभाग का चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष राहुल सिंह, प्रांतीय महामंत्री जयप्रकाश, प्रेम प्रकाश कुशवाहा (जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ), योगेश यादव, मुलायम सिंह की देखरेख में कलेक्ट्रेट के चकबंदी विभाग में संपन्न कराया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। जिसमें संरक्षक रवि कुमार, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला मंत्री अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल कुमार, उपमंत्री राजेश जाटव, प्रचार मंत्री शिवदास, कोषाध्यक्ष मीना देवी, संगठन मंत्री प्रभा देवी, ऑडिटर कुंवर पाल, सदस्य अमर सिंह, सुनीता देवी, कालूराम को निर्विरोध चुना गया। सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी का माला पहनाकर कर्मचारियों ने स्वागत किया।