फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय करबला, सुहाग नगर, नगर क्षेत्र में किया गया। सचिव अतुल चौधरी के निर्देशानुसार, पीएलवी मनोज गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी, अध्यापिका वीना शर्मा एवं अध्यापिका खुशबू ने भी विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।
फिरोजाबाद: छात्र-छात्राओं को विधिक सेवाओं की दी जानकारी

