फिरोजाबाद: छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद:  छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। जनपद में चलाएं जा रहे यातायात माह के अभियान में यातायात टीम ने सुहागनगर में जागरूक अभियान चलाकर जनता को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। थाना उत्तर के सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में जागरूक अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक किया। 

यातायात टीम ने पैंपलेट, बैनर, पोस्टर, रैली, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी, यातायात प्रभारी महेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने सुहागनगर में जागरूकता अभियान चलाकर जनता से अपील की, वह हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाऐं, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें, निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं, सिंग्नलों का पालन करें। अभियान चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्मों को हटवाया।

थाना उत्तर प्रभारी संजुल पांडेय के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आव्हान किया। इस दौरान थाना प्रभारी दक्षिण योगंेंद्र पाल सिंह के अलावा उपनिरीक्षक, यातायात पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे।