फिरोजाबाद। मिशन महिला शक्ति ने आयोजित गोष्ठी में बालिकाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा के गुण सिखाऐं।
नगर क्षेत्र स्थित मल्टीस्टोरी सैलई में आयोजित गोष्ठी में उपनिरीक्षण अलवीना पठान, नोडल अधिकारी विनीता चौधरी, रीमा यादव, प्रधानाध्यापिका आशा अग्रवाल ने छात्राओ को जागरूक करते हुए कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर है।
नारी शक्ति पर होने वाले अत्याचारों पर कार्यवाही करती है। बालिकाओं को सभी हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी और शिक्षित आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि समाज का विकास बेटियों के शिक्षित और सशक्त होने से ही संभव होगा।