फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा शास्त्र विभाग की बीए और एमए की 70 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
एम.ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा समीरा ने बापू तेरा हिंदुस्तान याद रख तेरी पहचान पर अपनी विचार प्रस्तुत किए, शिवानी झा बापू के व्यक्तित्व प्रकाश डालते हुए बताया कि जहां प्रेम है वही जीवन है और सत्य ही ईश्वर है। शिवानी दक्ष ने गरीबों की सेवा करना ही भगवान की सच्ची सेवा है। बी ए प्रथम सेमेस्टर छात्र लक्ष्मी ने बापू के बारे में एक कहानी जो सत्य और अहिंसा से प्रेरित थी के बारे में अवगत कराया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो रेनू वर्मा ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 में जो वोकेशनल कोर्स कॉलेज में चल रहे हैं वह सब महात्मा गांधी के विचारों द्वारा ही वर्धा शिक्षा योजना के तहत हो रहा है। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो विनीता गुप्ता के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सरिता दीक्षित ने किया। प्रवक्ता शालिनी गुप्ता ने हस्त कौशल के द्वारा जीवकोपार्जन कैसे किया जा सकता है के बारे में बताया। विचार गोष्ठी में डॉ अंजना गौतम, प्रियंका अरेले उपस्थिति रही।