फिरोजाबाद: छात्राओं ने पारम्परिक होली गीतों पर मचाया धमाल

फिरोजाबाद: छात्राओं ने पारम्परिक होली गीतों पर मचाया धमाल

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में रंगोत्सव की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने पारम्परिक होली गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रेनू वर्मा ने मां शारदे के चित्र पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर वर्ग के सम्मानित सदस्यों को होली की शुभकामनाऐं दी। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा पारम्परिक होली गीतों की प्रस्तुति दी। डॉ अंजु गोयल ने स्वरचित गीत के माध्यम से नैतिकता के रंगों का जिक्र करते हुए समृद्ध राष्ट्र की कामना की। मनोविज्ञान प्रयोगशाला सहायक इंद्रपाल ने भोले... ओ भोले गीत पर गाकर कार्यक्रम में चॉर-चॉद लगा दिये। संचालन डॉक्टर अंजु गोयल ने किया।

इस अवसर पर प्रो विनीता गुप्ता, प्रो विनीता यादव, प्रो रंजना राजपूत, डॉ इंदिरा रानी गुप्ता, डॉ शमा, डॉ सरिता रानी, डॉ शालिनी मिश्रा, डॉ माधवी सिंह, डॉ पूजा सिंह, डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ अर्चना अग्रवाल, डॉ निधि गुप्ता, डॉ नूतन राजपाल, नीतू सिंह, रेखा, शालिनी गुप्ता, डॉ अंजना गौतम, डॉ मंजुला पचौरी, शिखा यादव, शंभू दयाल, शब्बीर, अभिषेक अग्रवाल, रविकांत सिंह, मनोज कुमार सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।