फिरोजाबाद: छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों को जीवन में उतारने का  दिया संदेश

फिरोजाबाद: छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों को जीवन में उतारने का  दिया संदेश

फिरोजाबाद। रोड सेफ़्टी क्लब और ऐक्टिविटी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का संदेश दिया।

महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की समन्वयक डॉ संध्या द्विवेदी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया। सचिव सतीश चंद्र गुप्ता, प्राचार्य प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहां कि हमें सड़क सुरक्षा को अपने जीवन में उतरना है। अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना है।

छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की। प्रतियोगिता में प्रथम सोमी, द्वितीय कशिश जहरा, तृतीय विनीता रही। निर्णायक की भूमिका मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो आकांक्षा यादव,ं पूजा जादौन ने निर्वाहन की। रोड सेफ़्टी क्लब की सह समन्वयक डॉ प्रीति सिंह पटेल, ऐक्टिविटी क्लब की समन्वयक डॉ. शबनम ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।