फिरोजाबाद। फिरोजाबाद आगरा मार्ग पर नगला भाऊ चैराहे से पूर्व सीएल जैन कॉलेज के सामने बीती रात गलत दिशा से आ रहे मिक्सर डंपर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को आगरा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
नगर में जाम से छुटकारे के लिए तैयार कराए जा रहे पुल का निर्माण कर अब लोगों की जान पर आफत लाने का काम कर रहा है। बारिश के दिनों में बीच हाइवे पर हो रहे कार्य से कई लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। रविवार की रात हुए हादसे में एक की मौत तक हो गई। सुहागनगर चैराहे के समीप महावीर वाटिका के सामने पुल निर्माण के लिए गलत दिशा से आ रहे डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी।
जिसमें थाना खैरगढ़ के गांव नयाबांस निवासी मनोज (29) अपने दोस्त नारखी के नगला रामकुंवर निवासी टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भेज दिया था। जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में सोमवार को उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। मृतक के मामा सर्वेश ने बताया कि मनोज अपने दोस्त के साथ राजा का ताला स्थित फैक्टरी में ड्यूटी पर जा रहा था। चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। डंपर कब्जे में ले लिया है।