फिरोजाबाद: दशलक्षण पर्व के पांचवे दिन उत्तम सत्य धर्म की हुई आराधना

- सुगंध दशमी आज, 40 जैन मंदिरों में धूप खेवेगें जैनबंधु

फिरोजाबाद। जैन धर्म के दस दिवसीय दशलक्षण पर्व के पांचवे दिन जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। जिनभक्तों ने श्रीजी के जयकारें लगाए। मंगलवार को सुगंध दशमी पर्व मनाया जाएगा। जैन बंधु सभी मंदिरों में जाकर धूप खेवेगें।

नगर के 40 जैन मंदिरों में सोमवार को उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। प्रातः काल शांतिधारा, अभिषेक के अलावा सत्य धर्म का वाचन किया गया। जैन संतों, विद्वानों ने सत्य धर्म पर प्रवचन दिए। धर्म सभाओं में जिनभक्तों को सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को छठवें दिन उत्तम संयम धर्म के दिवस पर जैन धर्म के दसवे तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ की भक्ति, आराधना, अभिषेक, शांतिधारा, समुच्चय पूजा व विशेष पूजायों के साथ नगर के सभी 40 जैन मदिरों में विशेष सुगंध दशमी पर्व मनाया जायेगा। जैन समाज के लोग कल अपरान्ह 2 बजे से सांय तक धूप खेवने निकलेंगे। बडी छ्पेटी आदिनाथ जैन मंदिर की वार्षिक जलधारा महोत्सव होगा।

जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय कुमार जैन पीआरओ, आदीश जैन ने बताया है कि सुख शांति, यश, वैभव, की प्राप्ति तथा जीवन में सरलता, सहजता, निर्मलता, पवित्रता व शीतलता हेतु दसवे तीर्थकर भगवान शीतलनाथ का आहवान करके उनकी विशेष पूजा करके, उनके समक्ष अग्नि में धूप खेवने से कर्मो का हनन व पापों का अंत तथा पापों का निश्चिप पुण्य का संचय होता है।