- क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज के हाईस्कूल एवं इंटर के मेधावियों होंगे सम्मानित
फिरोजाबाद। दिगम्बर जैन युवा संघर्ष समिति की बैठक में दशलक्षण पर्व, अनन्त चतुर्दशी एवं क्षमावाणी पर्व की तैयारीयों को अंतिम रुप दिया गया। होने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।
जैन युवा संघर्ष समिति की बैठक का शुभारम्भ रमेश चंद्र जैन ने मंगलाचरण से किया। तत्पश्चात् भगवान महावीर के चित्र का अनावरण मुख्य वक्ता अनूप चंद्र जैन एडवोकेट, अनुज जैन तुलसी बिहार तथा संजीव कांत जैन संजू ने किया। चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कुलदीप मित्तल जैन एडवोकेट, प्रदीप जैन पीपी, विजय जैन एडवोकेट, संदीप जैन पिंकी, मनीष जैन किड्स, मुकेश जैन रेमजा ने किया।
महामंत्री कुलदीप जैन ने विगत बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया, जिसका सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस वर्ष यह पर्व 28 अगस्त से प्रारम्भ होंगे तथा 6 सितंबर को समापन होगा। तथा 7 सितम्बर रतनत्रय पर्व मनाया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी नगर के सभी मंदिरों में साफ सफाई, लाइट व्यवस्था, जल निकासी, पुलिस सुरक्षा, मंदिरों के सामने रंगोली बनाने तथा बिजली व्यवस्था हेतु इस वर्ष भी सम्बंधित विभाग, नगर निगम, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जलकल बिभाग आदि को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।
समिति के अध्यक्ष संजय जैन पीआरओ ने बताया कि इस वर्ष समिति का क्षमावाणी पर्व 14 सितम्बर को मनाया जायेगा। जिसमे प्रथम वार हाईस्कूल तथा इंटर में 90ः से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जैन छात्रों को समिति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। डॉ महेन्द्र जैन, सुनील जैन रेमजा और राजेश जैन डीड राइटर को दशलक्षण संयोजक, संजीवकांत जैन एवं विशाल जैन एडवोकेट को क्षमावाणी संयोजक बनाया गया है। मेधावी छात्रों के सम्मानित के लिए मनीष जैन किड्स एवं सौरभ जैन को संयोजक बनाया गया है।
मुख्य वक्ता अनूप चंद्र जैन एडवोकेट ने कहा कि इस समिति ने अपना 25 वां स्थापना दिवस 2012 में मनाया था, तबसे सभी युवा आज प्रोड़ हो गए है, फिर भी जोश से भरे हुए हैं और अगला 50 वां स्थापना दिवस भी धूमधाम के साथ मनाएंगे। वहीं जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद को उत्कर्ष एवं प्रशंसनीय कार्यों हेतु समित द्वारा प्रशस्ति पत्र, माला, दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।