फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला

फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विचार गोष्ठी में 15 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अल्पी सागर ने बताया कि इंसान को छह चीजें बर्बाद कर देती है यथा-नींद, गुस्सा, डर, थकान, आलस और काम। प्रियंका ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। लक्ष्मी, अपूर्वा, निशा, डौली, खुशबू आदि ने विवेकानंद के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक घटनाओं पर भी प्रकाश डाला। हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रो. एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ अंजु गोयल ने विवेकानंद के धर्म और दर्शन पर विस्तृत चर्चा की। शालिनी गुप्ता ने बताया कि यह दिन युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन, उत्तम चरित्र और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है। सरिता शर्मा ने कहा कि सोच भले ही नई हो मगर संस्कार हमेशा पुराने होने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रों रंजन राजपूत ने की। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो. विनीता गुप्ता ने किया। संचालन अंजना गौतम, सरिता शर्मा एवं शालिनी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रो विनीता यादव, डॉ इंद्रा रानी गुप्ता, डॉ शमा बी, डॉ नम्रता वर्मा, डॉ ममता अग्रवाल, तरन्नुम निसा एवं साक्षी मिश्रा सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।