फिरोजाबाद। आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रोफेशनल मीट का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया। जिसमें स्वदेशी वस्तुओं को अपने जीवन में उपयोग करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कहा कि वही देश प्रगति करता है, जो स्वयं आत्मनिर्भर होता है। वहां के नागरिक स्वदेशी के प्रति आग्रह ही होते हैं। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हम सभी को अपने व्यवहार में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। अपने जीवन में आत्मनिर्भर रहते हुए स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, संयोजक सतीश यादव, राजेंद्र बौहरे, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, केशव सिंह फौजी, आनंद अग्रवाल, राधेश्याम यादव, अनिल भारद्वाज, राजीव प्रियदर्शी, डॉ एसपी लहरी, रामनरेश कटारा, राजकुमार छिब्बर, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, अनुपम शर्मा, आकृति सहयोगी, केके गांधी, राम लड़ेती लकी, डॉ दुर्गेश यादव, राजीव गुप्ता, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

