फिरोजाबाद: धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा


-केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शोभायात्रा का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। रविवार को शहर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी लोकप्रियता के बारे में बताया। उन्होंने विपक्षियों पर भी निशाना साधा। शोभायात्रा में ऊंट सवारी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा गांधी पार्क से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन आकर्षण झांकियों के साथ ऊंट, घोड़े, काली अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। 

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रो. एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा गांधी पार्क से प्रारम्भ हुई, जो कि बाग छिंगामल, सिनेमा चैराहा, बर्फखाना चैराहा, जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग पुराना डाकखाना चैराहा, माता बाला वाग, रामलीला चैराहा, कोटला रोड होते दखल स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश के डोला रहा। उसके बाद विभिन्न महापुरूषों की झांकियों के साथ लोकमाता अहिल्याबाई की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में मातृशक्ति ने भी बढ-चढकर सहभागिता की।

मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जो अपने पुरखों का सम्मान नहीं करता। वह समाज में रहने लायक नहीं होता। उसमें भी ऐसे पुरखे हिंदू राष्ट बनाए रखने में अपना योगदान दिया। तमाम हिंदू देवी देवताओं के मंदिर और मठ बनवाए। पानी के लिए बावड़िया बनवाईं। ये ऐसे राजा थे, जिन्होंने संघर्ष किया। बाकी राजा तो अपनी मां के पेट से राजा बनकर पैदा हुए। पत्रकारों के सवालों के जवाब भी उन्होंने दिए। आपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी के सवाल उठाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भारत की एकता और अखंडता के साथ फौज के मनोबल को कम करने का काम करते हैं। जयराम रमेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। कर्नाटक और पंजाब में जब कांग्रेस की सरकार बनती है तब चुनाव आयोग सही होता है। जब भाजपा की सरकार बनती है। तो ईवीएम और चुनाव आयोग को कठघरे खड़ा करते हैं। अखिलेश यादव को आखिरी मुगल शासक बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुगल शासक तो नहीं लेकिन उनकी कार्यशैली में कुछ झलक तो दिखती है।

शोभायात्रा में सदर विधाायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, महापौर कामिनी राठौर, विपिन लोधी विधायक एटा, भगवान सिंह कुशवाह विधायक खैरगढ़, आचार्य दयालूराम, नानकचंद्र अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर, योगेश प्रताप सिंह बघेल, महाराज सिंह धनगर, हनुमंत सिह बघेल, सतेंद्र सिंह धनगर, होरीलाल बघेल, जेपी बघेल, पुष्पेंद्र बघेल, राष्ट्र प्रकाश घनगर, दिनेश बघेल, देवेंद्र बघेल पूर्व प्रधान, शोभायात्रा अध्यक्ष रुपेन्द्र बघेल छोटू, दिनेश, सावी, नरेंद्र पाल, सूरज पाल, रणबीर सिंह, अवधेश सिंह, राजेश, प्रमोद पाल, सर्वेश, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार बघेल के अलावा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।