फिरोजाबाद। जनपद के स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने एक पुस्तकालय का शुभारम्भ कर महिलाओं से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने विकास खंड शिकोहाबाद के ग्राम पंचायत दिखतौली में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता के साथ उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार बहुत सस्ते दर पर लोन उपलब्ध कराती है। आप सब इन लोन का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और अपने द्वारा किए गए कार्यों को और विस्तार करें। जिससे आपकी आर्थिक प्रगति हो और आप आत्मनिर्भर बन सकें।
इस गांव में कुल 17 समूह का गठन हुआ है, जिसमें 15 समूह सक्रिय हैं। यहां की महिलाएं विभिन्न प्रकार की व्यवसाय में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। जिनमें चूड़ी उद्योग, जनरल स्टोर, अचार, पापड़ बनाने का उद्योग प्रमुख हैं। आप सब 15 दिन में एक बार आपस में बैठक जरूर करें। इस दौरान ग्राम दिखतौली में पंचायत भवन में बने बच्चों के अध्ययन हेतु नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया।
जिलाधिकारी ने अपने इस भ्रमण के दौरान शिकोहाबाद शहर के गंगानगर, प्रतापपुर चैराहा, आदर्श नगर ,फ्रेंड्स कॉलोनी में जलभराव का निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी मुख्यमंत्री पर्यटन विभाग सहभागिता योजना अंतर्गत 346.94 लाख की लागत से शिकोहाबाद सुभाष तिराहे से रेलवे स्टेशन तक तिरंगा एवं लाइटिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल से 15 अगस्त से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विरा विशु राजा, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद गजेंद्र पाल सिंह, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका शिकोहाबाद सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहें।