फिरोजाबाद। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्म शताब्दी पर 14 वर्षीय बालक वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दाऊदयाल स्पोर्टस स्टेडियम पर किया गया। जिसमें आठ विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शत्रोहन वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, मोहनलाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, उदय प्रताप सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा, नमामि गंगे अपर जिलाधिकारी, एसपी सिंह उप निदेशक कृषि, उपेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार क्रीड़ाधिकारी ने हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में जनपद को नई पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों में एथलीट से संबंधित दीप्ति, डोली और रीना के साथ-साथ बैडमिंटन की खिलाड़ी मेधा यादव, ईशा सिंह, खुशबू, नीमा इत्यादि को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
वहीं हॉकी प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम विजेता एवं उपविजेता महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल की टीम रही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमारा देश और प्रदेश खेलों के क्षेत्र में नित्य नई ऊंचाइयां छू रहा है, खेलो इंडिया के माध्यम से हमारी सरकार ने खेल के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य किया है।
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि हमें गर्व है कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारे देश के खिलाड़ी अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं, सबसे बड़ी बात है कि केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर हम सब संकल्पित हैं कि हम सब युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और हर संभव सहायता करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, सोनम सेठ, चेतेंद्र प्रताप सिंह, आलोक कुमार चैहान, शिवेंद्र प्रताप सिंह, विनीता चैधरी, रीमा यादव, शिवकांत पलिया, भुवनेश चंद्र, साधना यादव, अनूप शर्मा, निशांत खरे, प्रियंका रानी, शुभा गुप्ता, शशि प्रभा आदि मौजूद रहे।