फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जायेगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेले में जनता आकर्षण आतिशबाजी का आनंद लेगी।
संस्कार भारती द्वारा दीपावली मेला तिलक इंटर कॉलेज में लगाया जायेगा। समिति अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने दीपावली आनंद महोत्सव का आमंत्रण पत्र का विमोचन ब्रजप्रांत के संरक्षक शैलेश अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जिला प्रभारी रमेश बंसल, महामंत्री प्रवीन अग्रवाल, संयोजक ब्रजेश यादव, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने किया। दीपावली आनंद महोत्सव को संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियां बनाई।
जिसमें मंच सच्चा की शैलेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, संचालन डॉ. शिवकांत पलिया, प्रवीन अग्रवाल स्मार्ट टॉक, स्वागत उद्देश्य तिवारी, डॉ. सोनम सेठ, ऋतु पलिया, गुंजन बंसल, बाजार व्यवस्था रमेश चंद्र बंसल, रविन्द्र बंसल, मयंक सारस्वत, संजीव जैन, पंजीकरण उमेश गुप्ता, विकास बंसल, पवन सेठी, अशोक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, गौरव बंसल, मीडिया धर्मेन्द्र कुमार सिंह, दीपक गुप्ता उर्फ कालू, आवास व्यवस्था शंकर गुप्ता, संजीव गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, आकाश गुप्ता, प्रचार प्रसार अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, दीपक गुप्ता उर्फ कालू, सुरक्षा व्यवस्था डॉ. अशोक शर्मा, विश्वदीप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, धनंजय गुप्ता सहित आतिशबाजी समिति कृष्ण मुरारी अग्रवाल, विश्वनाथ गुप्ता को दी है।