फिरोजाबाद: दीपावली पर पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थान पर की जायें-डीएम

फिरोजाबाद: दीपावली पर पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थान पर की जायें-डीएम

फिरोजाबाद। दीपावली पर्व पर पटाखों के निर्माण, भंडारण, विक्रय करने के मामले में जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है। 

डीएम रमेंश रंजन ने कहा कि आतिशवाजी भंडारण के लिए अस्थाई सेट बनाये जायें, विस्फोटक नियम का पालन किया जायें, लांइसेंस धारियों द्वारा निर्धारित स्थानों पर पटाखों की बिक्री की जायें, आतिशबाजी स्टॉक की प्रतिदिन चैकिंग कराई जाएं, अस्थाई लाइसेंस को केवल चयनित स्थानो ंपर बिक्री के लिए जगह दिलाई जायें।

जनपद में स्थाई लाइसेंस, निर्मित आतिशवाजी पटाखों की बिक्री के लिए नियमों का पालन कराया जाये। इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, एसडीएम शिकोहाबाद, सिरसागंज, टूंडला को आदेश दिए कि वह आतिशवाजी के अस्थाई लाइसेंस 19 से 22 अक्टूबर तक चयनित स्थानों के लिए जारी किये जायें।